भगवान् विष्णु और भगवान् शंकर - कौन है श्रेष्ठ !

भगवान् विष्णु और भगवान् शंकर दोनों ही परम ईश्वर है किन्तु हमारे मन में हमेशा यह प्रश्न उठता है की दोनों में श्रेष्ठ कौन है|


यदि ये दो महान शक्तियाँ  आपस में टकराये तो विजयी कौन होगा?
 मेरे मन में भी यह प्रश्न उठा और इसका उतर मुझे मिला हमारे पौराणिक कथाओं से

एक बार प्रजापति दक्ष ने यज्ञ का आयोजन किया किन्तु
उसमे महादेव और सती को आमंत्रित नहीं किया , किन्तु सती ने महादेव के मना करने के उपरांत भी यज्ञ में चली गई और यज्ञ में अपने स्वामी का अपमान होते देख उन्होंने आत्मदाह कर लिया |

दक्ष को दंड देने के लिए भगवान रूद्र ने अपनी जटाओ से वीरभद्र को उत्पन्न किया और दक्ष को मारने का आदेश दिया , किन्तु दक्ष भगवान् विष्णु का भक्त था और भगवान विष्णु से अपनी रक्षा का वचन ले रखा था
वचन पालन के लिए जब भगवन विष्णु ने वीरभद्र से युद्ध किया किन्तु अधर्म के पक्ष में होने के कारण भगवान् विष्णु पराजित हुए |


दूसरी कथा -  द्धापर युग में बाणासुर नाम का असुर था |  उसे भगवान् शिव से अपनी रक्षा का वरदान प्राप्त था |
एक बार श्री कृष्ण से युद्ध करते हुए जब वह असहाय हो गया तब उसने रक्षा के लिए भगवान् शिव को पुकारा उसके उपरांत भगवान शिव और श्री कृष्ण में  घमासान युद्ध हुआ किन्तु  भगवान् शिव पराजित हुए क्यों की वह अधर्म के पक्ष में थे

इन दोनों कथाओ से यही ज्ञात होता है कि दोनों श्रेष्ठ है , दोनों अपनी विभिन्न स्थितियों में एक दूसरे से पराजित हुए
दोनों बराबर है |


Comments