जानिये महाभारत के पात्रो की महान प्रतिज्ञाएँ , Great oaths of Mahabharat Characters in Hindi

महाभारत काल में कई महान योद्धाओं ने जन्म लिया था आज हम उन्ही महावीरों द्वारा की गई  प्रतिज्ञाओं के बारे में  जानेंगे :

अर्जुन  - अर्जुन महाभारत काल के सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर और महान योद्धा थे | उन्होंने यह प्रतिज्ञा की थी कि जो कोई भी उन्हें गांडीव धनुष रखने को कहेगा वह उसका वध  कर देंगे | एक बार युधिष्ठिर ने उनसे यह कहा था तब वह उन्हें मारने के लिए खड़े हो गए थे तब श्री कृष्ण के हस्तक्षेप के बाद वह समस्या सुलझ पाई थी | 
उन्होंने दूसरी प्रतिज्ञा अभिमन्यु वध के उपरांत जयद्रथ के विषय में की थी | जब अभिमन्यु का वध कई योद्धाओ ने मिलकर किया था तब जयद्रथ ने अभिमन्यु तक सहायता के लिए किसी को चक्रव्यूह के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया था तब अर्जुन ने जयद्रथ से कहा था कि वह अगले दिन सूर्यास्त से पहले उसका वध कर देंगे और यदि नहीं कर पाए तो स्वयं अग्नि समाधी ले लेंगे |

भीम - भीम ने द्रौपदी वस्त्रहरण के उपरांत दुर्योधन की जंघा तोड़ने तथा दुशाशन की छाती चीरकर उसका लहू पीने की प्रतिज्ञा की थी | 

द्रौपदी - द्रौपदी ने अपने अपमान के पश्चात अपने केश खुले छोड़ दिए थे तथा पांचो पांडवो से कहा था की वह अपने केश तभी बांधेंगी जब कोई पांडव उन्हें दुशाशन की छाती का लहू लाकर देगा और वह उस लहू से अपने केश धोएंगी | 

भीष्म - भीष्म ने अपने पिता की ख़ुशी के लिए आजीवन ब्रह्मचारी रहने की प्रतिज्ञा की थी कहते है यह उस समय की कठोर प्रतिज्ञा थी  इसलिए उनका नाम देवव्रत की जगह भीष्म पड़ गया | 

श्री कृष्ण - जब अर्जुन और दुर्योधन युद्ध में सहायता मांगने श्री कृष्ण के पास गए तब भगवान् ने उन दोनों से 
कहा था की वे युद्ध में अस्त्र और शस्त्र नहीं उठायेंगे | 

अम्बा - अम्बा काशी की राजकुमारी थी जिन्होंने यह प्रतिज्ञा की थी कि चाहे उसे जन्म पर जन्म क्यों न लेने पड़े किन्तु वही गंगा पुत्र भीष्म की मृत्यु का कारण बनेगी और उसने यह प्रतिज्ञा शिखंडी के रूप में पूर्ण की | 



Comments